पानी की समस्या को लेकर चोपड़ा बाड़ी स्थित परशुराम कॉलोनी के बाशिंदे ने दिया धरना देखे वीडियो
विषय -सुजान्देसर पानी टंकी पर कांग्रेस नेता अरुण व्यास के नेतृत्व मैं चोपड़ा बाड़ी स्थित परशुराम कॉलोनी के बाशिंदे ने दिया धरना।
प्रदर्शनकारियों ने मौके पर टंकी से भरकर जा अवैध टैंकरों को पकड़ा ।सरकारी ट्यूबवेल से पानी टैंकर की कालाबाजारी का लगाया आरोप
स्थानीय चोपड़ा बाड़ी (गंगाशहर) स्थित परशुराम कॉलोनी के क़रीब 50 परिवार जल कनेक्शन की फ़ाइलें हाथों मैं लिए आज कांग्रेस नेता अरुण व्यास के नेतृत्व मैं सुजान्देसर पानी की टंकी पर धरने पर बैठ गए तथा आक्रोशित परिवार जलदाय विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध जोरदार नारे बाजी करने लगे तथा इसी दरमियान टंकी स्थित ट्यूबवेल से पानी भरकर जा रहे टैंकरों को संतोषजनक जवाब नहीं देने पर प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया तथा पूछने पर जेईएन द्वारा भिजवाना बताया गया जबकि सरकारी स्तर पर इस तरह की कोई अधिकृत अनुमति नहीं होने के बावजूद रोजाना धड़ल्ले से टैंकरों की कालबाज़ारी हो रही है जिसका किसी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था । इस अवसर पर कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने बताया कि विभाग द्वारा महीनों पहले परशुराम कॉलोनी मैं लाइन डाल दी लेकिन अब दुर्भावना से मिलान नहीं करते हुए कनेक्शन भी नहीं कर रहे है जबकि दूसरी तरफ सरकारी ट्यूबवेल से अवैध टंकरों से पानी की कालाबाजारी की जा रही है जिस से सक्षम अधिकारी अनभिज्ञता जता रहे है जो सीधा सीधा मिलीभगत नज़र आती है , संबंधित एईएन दीक्षा और Jen अजय से वार्ता की सहमति ना बनने पर जलदाय विभाग के सिटी Exn जितेंद्र बैंस वार्ता हेतु मौके पर पहुंचे जिन्हे अरुण व्यास ने जनता को पानी कनेक्श्न देने मैं सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया तथा सरकारी ट्यूबवेल से पानी चोरी के बारे मैं अवगत करवाया और शीघ्र कनेक्शन देने की मांग रखी जिस पर सिटी Exn जितेन्द्र बैंस ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए एईएन दीक्षा और Jen अजय के साथ कॉलोनी का मौका मुआयना किया तथा अतिशीघ्र कनेक्शन कार्यवाही का आश्वसन दिया । धरने की सूचना प्राप्त होने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मदन भी मेघवाल भी मौके पर पहुँचकर अधिकारियों से वार्ता की । वार्ता के शिष्ट मंडल मैं संगठन महासचिव रमजान कच्छवा, डीसी गहलोत, मानक वाल्मीकि, गोविंद पुरोहित, नरनारायण स्वामी, सोनू बारसा, पंकज स्वामी सहित सैकड़ो कॉलोनी वासी उपस्थित रहे ।
हमसे जुड़ें



