शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) सीधी भर्ती- 2022 परीक्षा में वंचित अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय के आगे किया प्रदर्शन देखें वीडियो

Bikaner Aug 13, 2026 Super Admin 36
शेयर:
शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) सीधी भर्ती- 2022 परीक्षा में वंचित अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय के आगे किया प्रदर्शन देखें वीडियो

बीकानेर में शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) सीधी भर्ती- 2022 परीक्षा में वंचित अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय पर धरना लगाकर अपात्र सूची जारी करने की मांग रखी। प्रदेशभर से आए अभ्यर्थियों ने कहाकि वंचित पीटीआई अभ्यर्थी लगातार 3 साल से आंदोलनरत हैं। लेकिन लेकिन शिक्षा विभाग और चयन बोर्ड की कार्रवाई नहीं कर रहा है।अभ्यार्थी प्रेम गोलिया ने कहाकि इस भर्ती परीक्षा में बड़े तौर पर धांधली और फर्जी डिग्री,डिप्लोमा,खेल-प्रमाण पत्र और डमी अभ्यर्थियों के जरिए चयन हुए। आज भी 4356 जॉइन कर चुके पीटीआई में से कम से कम 2000 पीटीआई अंडर-स्क्रूटनी हैं लेकिन शिक्षा विभाग और चयन बोर्ड दबाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने दस्तावेज दिखते हुए आरोपी लगाया कि कई यूनिवर्सिटी की डिग्रियां फर्जी पाई गई है। एक अभ्यर्थी ने पुलिस सेवा में रहते हुए बीपीएड की डिग्री लगाई है जिसके लिए आहोर से भाजपा विधायक छगनसिंह ने चयन बोर्ड को जांच का निस्तारण करने के लिए पत्र लिखा है कई मंत्री इस जांच को रुकवाने में लगे है। जिसके कारण वास्तविक अभ्यार्थियों क चयन नहीं हो रह है। उन्होंने कहाकि सुनवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल की जाएगी।

https://youtu.be/CZwdY83g85A

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें