सीबीआई की कार्यवाही दो रेलवे कर्मचारियों को रिश्वत लेते हैं रंगे हाथों किया गिरफ्तार देखें वीडियो
Bikaner
Aug 14, 2026
Super Admin
51
रिश्वतखोर दो रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार
बिल पास करवाने की एवज में मांगी रिश्वत
बीकानेर। कोलकाता की एक कंपनी के बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगने वाले दो रेलवे कर्मचारियों को शुक्रवार को सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि कोलकाता की एमआरटी कंपनी के बिल पास करने की एवज में रेलवे के कर्मचारी राजेंद्र चौधरी और राकेश को पकड़ा गया है। जिन्होंने 120000 रुपए की रिश्वत ली थी। जानकारी मिली है कि करीब 48 करोड़ का टेंडर था। जिसके बिल पास करवाने के लिए कंपनी के कर्मचारी नवल किशोर सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी के पास गया। तो उसने रिश्वत की मांग की जिसकी शिकायत नवल किशोर ने सीबीआई को की इसकी पुष्टि करने के लिए सीबीआई की टीम ने आज छापेमारी की।इसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
हमसे जुड़ें



