शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर दौरे पर, कांग्रेस प्रतिपक्ष नेता पर जमकर साधा निशान देखे वीडियो

Bikaner Aug 16, 2026 Super Admin 51
शेयर:
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर दौरे पर, कांग्रेस प्रतिपक्ष नेता पर जमकर साधा निशान देखे वीडियो

बीकानेर दौरे पर आए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहाकि हम पहले से ही कहते आए हैं कि हमारे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के व्यवहार में घमंड बहुत झलकता है,अहंकार दिखता है। एक लोकतांत्रिक देश के चुने हुए प्रधानमंत्री के बारे में ऐसे शब्दों का प्रयोग करना जो अमर्यादित होते हैं, ऐसे आचरण का प्रयोग करना उनके कांग्रेस के सांसदों के द्वारा,जो देश को शोभा नहीं देते हैं। यह उनकी आदत बन गई है। अब आप देखिए कल स्वतंत्रता दिवस 80 वी वर्षगांठ मना रहे थे। लाल किले की प्राचीर पर प्रोगाम होता है,सबको निमंत्रण होता है। राहुल गांधी व खड़गे जी को भी निमंत्रण था। यह दोनों गए भी नहीं और जो कांग्रेस के कार्यालय में वंदे मातरम गाया जाता है वहां पर भी उन्होंने वंदे मातरम का सम्मान नहीं किया। इशारा कर के कह रहे थे कि इसे पूरा क्यों गा रहे हैं,और सफाई देने के लिए कहाकि खड़गे जी देर से खड़े थे इसलिए उनको कुर्सी की आवश्यकता थी,लेकिन कोई कुर्सी नहीं आई। ये वंदे मातरम का भी अपमान करने वाले लोग हैं उनसे क्या भाषा की बात करें। वही उन्होंने पीएम मोदी की लाल किले से की घोषणाओं को लेकर कहाकि उन्होंने आग्रह किया है और उन्होंने लोकसभा में भी आग्रह किया है कि लोकसभा में और विधानसभा में महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने वाला बिल पास हो लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक विषय बहुत शानदार रखा। जिसमें बीकानेर भी एग्रीण भूमि निभाएगा। एक करोड़ युवाओं को ऑनलाइन निशुल्क कोचिंग देने का जो कार्यक्रम हाथ में लिया है। उसमें बीकानेर में भी चार सेंटर स्थापित हो रहे है। बीकानेर के युवा भी ऑनलाइन कोचिंग का बड़ा फायदा लेने वाले हैं। जिससे जिले के आस पास के युवाओं को भी फायदा होगा। वही उन्होंने पीएम के दिमागी नक्सलवाद के बयान को लेकर कहाकि उन्होंने लाल किले की प्राचीन कहाकि जो लोग देश में अशांति फैलाना चाहते हैं,अराजकता फैलाना चाहते हैं,उनसे सावधान रहने की जरूरत है,ऐसा उन्होंने लाल किले की प्राचीर से कहा है। वही उन्होंने पवन खेड़ा के बयान को लेकर कहाकि देखिए अशांति कौन फैला रहा है। अराजकता कौन फैला रहा है देश मे,उनके बारे में जिक्र कर रहे थे। वो पवन खेड़ा को ऐसा क्यों ले रहे,कभी-कभी तो हमें भी लगता है कि वह अशांति फैलाने वालों में ही है। वही उन्होंने मानसून सत्र कम चलने को लेकर कहाकि देखिए मानसून सत्र चर्चा की दृष्टि से ठीक नहीं रहा लेकिन लेजिसलेटिव बिजनेस की दृष्टि से तो बहुत अच्छा रहा। हमारे जो अधिकतर बिल थे वह पास हुए, एक बिल जो पेपर लीक से संबंधित था,उस पर भी चर्चा हुई,एक कड़ा कानून भी बना। इसलिए हम तो फिर भी अपेक्षा करेंगे कि विपक्ष से कि जब शीतकालीन सत्र हो तो संसद को चलने दे।

https://youtu.be/wU5U-6hhhEc

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें