शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

जीवन ज्योति सोसाइटी ने दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ देखे वीडियो

Bikaner Aug 16, 2026 Super Admin 33
शेयर:
जीवन ज्योति सोसाइटी ने दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ देखे वीडियो

जीवन ज्योति सोसाइटी ने दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ

बीकानेर। जीवन ज्योति सोसाइटी द्वारा दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह को लेकर मानवीय पहल करते हुए विवाह के लिए आवश्यक सामग्री एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। संस्था के प्रयासों से दानदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिसके माध्यम से विवाह समारोह से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है।

इसी कड़ी में दानदाताओं के सहयोग से जीवन ज्योति सोसाइटी द्वारा विवाह समारोह में लगभग 500 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। संस्था की ओर से यह व्यवस्था पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न करवाई जाएगी, ताकि जरूरतमंद परिवार की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

सोसाइटी की संचालिका एवं संस्थापिका सुमन जैन ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में किसी प्रकार की कमी महसूस न हो। समाज के सहयोग से न केवल विवाह की आवश्यक सामग्री एवं राशि उपलब्ध करवाई जा रही है, बल्कि विवाह में आने वाले मेहमानों के भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि यह सेवा तभी संभव है जब समाज के दानदाता और सहयोगकर्ता मिलकर जरूरतमंद परिवारों का साथ दें।

इस अवसर पर विवाह हेतु एकत्रित की गई सहयोग सामग्री एवं राशि दोनों कन्याओं की माता श्रीमती बसंती जी को सौंपी गई। परिवार की ओर से जीवन ज्योति सोसाइटी एवं सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में जीवन ज्योति सोसाइटी की संचालिका एवं संस्थापिका सुमन जैन, सुजाता जी पेड़ीवाल, सरिता जी नेगी, अर्चना जी जैन, विनय जी जैन, मोहम्मद जफर एवं इशिका जैन उपस्थित रहे।

जीवन ज्योति सोसाइटी ने समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करें। संस्था का संदेश है कि “बूंद-बूंद से घड़ा भरता है और छोटे-छोटे सहयोग से किसी बेटी का घर बसता है।”

https://youtu.be/zyFUPu4O_I4

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें