मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो
ad1

निकाय चुनाव की निकाली लॉटरी शहर की सरकार को लेकर तस्वीर हुई साफ देखे वीडियो

Bikaner Aug 17, 2026 Super Admin 62
शेयर:
निकाय चुनाव की निकाली लॉटरी शहर की सरकार को लेकर तस्वीर हुई साफ देखे वीडियो

बीकानेर।शहर की सरकार को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है।यह पता चल गया है कि आखिर कौन सा वार्ड किस वर्ग के लिये आरक्षित होगा।महापौर अनारक्षित होने के बाद कई नेताओं के अरमान पर पानी फिर गया और कई पुराने पार्षद फिर से मैदान में उतरने का मान बना चुके है। सोमवार को जिला कलक्टर सभागार में निकाली गई वार्ड आरक्षण लॉटरी में जिले में 1 नगर निगम और 6 नगर पालिकाओं के कुल 270 वार्डों में से 39 अनसूचित जाति और 54 अन्य पिछडा वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि 177 वार्ड ओपन रखे गए हैं। एसटी वर्ग के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं है।इनमें 76 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। सबसे ज्यादा 80 वार्ड बीकानेर नगर निगम में हैं,जबकि 45 वार्ड नोखा नगर पालिका में हैं।इसके बाद 40 वार्ड श्रीडूंगरगढ़ और 35 वार्ड लूणकरणसर नगर पालिकाओं में हैं।निकाय प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को निकाली जा चुकी है।बीकानेर में नगर निगम मेयर की सीट अनारक्षित ओपन श्रेणी में रहेगी।नोखा की नगर पालिका को ओबीसी ओपन किया गया है।यहां ओबीसी की महिला या पुरुष दोनों को अवसर मिलेगा।खाजूवाला और लूणकरणसर में भी ओबीसी महिला या पुरुष सभापति हो सकते हैं। ये दोनों नई पालिका है।वहीं नापासर में पहली पालिका चुनाव में एससी महिला को अवसर मिलेगा।लॉटरी के दौरान जिला कलक्टर निशांत जैन,एडीएम उम्मेद सिंह रतनू,श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत,जेठानंद व्यास,सुमन छाजेड़,श्याम पंचारिया,मदन गोपाल मेघवाल,मंगलाराम गोदारा,नारायण झंवर,ओमप्रकाश मून्दड़ा,प्रहलाद सिंह मार्शल सहित अनेक राजनीतिक दलों के लोग मौजूद रहे।

नगर निगम बीकानेर
नगर निगम में 80 वार्डों में अनुसूचित जाति के पुरूष के लिये 9,16,45,48,71 और 77,अनुसूचित महिला के लिये 4,5,33 आरक्षित रहेगा।इसी तरह ओबीसी पुरूष के लिये 3,10,15,21,29,34,39,44,46,53 व 63 आरक्षित किया गया है। जबकि ओबीसी महिलाओं के लिये 1,7,20,36,49 रिजर्व रहेगा।सामान्य वर्ग के पुरूष 6,64,2,55,54,41,73,24,70,35,12,32,25,52,61,27,51,38,8,11,68,13,60,80,76,58,30,67,26,37,75,18,43,31,22,50 में अपनी दावेदारी करेंगे। तो सामान्य वर्ग की महिलाएं 19,72,78,66,74,17,47,42,57,69,23,59,65,40,28,79,56,14 से मैदान में उतरेगी।

https://youtu.be/jaEUMKErhZw

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें