हाईवे पर बोलेरो कैंपर और ट्रेलर की हुई जबरदस्त भिड़ंत देखे वीडियो
बीकानेर-जैसलमेर हाईवे पर MGSU से आगे नाल पुलिया से पहले एक बोलेरो कैंपर और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि बोलेरो कैंपर डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरे हिस्से में जा गिरी. जानकारी के अनुसार, बोलेरो कैंपर रॉन्ग साइड से आ रही थी और सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। कैंपर में सवार बज्जू के गोडू निवासी तीनों लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. प्रारंभिक तौर पर कैंपर के टोल बचाने के चक्कर में रॉन्ग साइड से आने का अंदेशा जताया जा रहा है। बोलेरो कैंपर में कबाड़ का सामान भी भरा हुआ था. हादसे की सूचना पर नाल पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल करवाई. पुलिस हादसे के कारणों के साथ ही बोलेरो कैंपर में भरे कबाड़ के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच-पड़ताल जारी है.
हमसे जुड़ें



