शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर भड़के वीडीओ जिला परिषद घेराव की दी चेतावनी देखे वीडियो

Bikaner Aug 18, 2026 Super Admin 65
शेयर:
कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर भड़के वीडीओ जिला परिषद घेराव की दी चेतावनी देखे वीडियो

कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर भड़के वीडीओ: कोलायत में बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, 24 अगस्त को बीकानेर जिला परिषद के घेराव का ऐलान
कोलायत | कोलायत
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ (उपशाखा कोलायत) ने ट्रांसफर, पदस्थापन और बकाया वेतन भुगतान से जुड़े कोर्ट के आदेशों की पालना न होने पर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को वीडीओ संघ के प्रतिनिधिमंडल  में  जिला प्रतिनिधि राम चंद्र मेघवाल  ब्लॉक अध्यक्ष शक्ति शेखर सिंह ,मंत्री शिवानी गिरी  व समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास अधिकारी कोलायत को ज्ञापन सौंपकर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। संघ का कहना है कि यदि कोर्ट के स्टे व अपास्त आदेशों पर तुरंत अमल नहीं हुआ, तो 24 अगस्त को बीकानेर जिला परिषद का घेराव किया जाएगा।
बैठक में बनी रणनीति, पहले भी दिया था ज्ञापन
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 16 अगस्त को बीकानेर में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। ग्राम विकास अधिकारियों के पदस्थापन और बकाया वेतन भुगतान को लेकर 31 जुलाई को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को भी ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
इस तरह रहेगा आंदोलन का शिड्यूल:
 18 अगस्त (मंगलवार): संबंधित ब्लॉक विकास अधिकारियों को ज्ञापन।
 19 अगस्त (बुधवार): जिला कलेक्टर, संभागीय आयुक्त और सीईओ जिला परिषद को ज्ञापन।
 20 अगस्त (गुरुवार): सभी पंचायत समितियों के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुपों से लेफ्ट होंगे।
 21 अगस्त (शुक्रवार): स्वामित्व योजना, एसएफसी, एफएफसी समेत सरकारी योजनाओं का बहिष्कार (व्यक्तिगत लाभ योजनाओं को छोड़कर)।
 24 अगस्त (सोमवार): बीकानेर जिला परिषद का महापड़ाव और घेराव।
अवमानना याचिका के साथ होगा कार्य बहिष्कार
वीडीओ संघ ने दो-टूक कहा कि कोर्ट के आदेशों की अवहेलना पर प्रशासन के खिलाफ न्यायालय में अवमानना (कंटेंप्ट) की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही योजनागत कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा, जिससे होने वाली प्रशासनिक असुविधा की पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

https://youtu.be/OwPGz9FvbCA

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें