पीबीएम अस्पताल के नाक कान आंख संबंधित अस्पताल में ओपीडी का हुआ भूमि पूजन देखें वीडियो
Bikaner
Aug 19, 2026
Super Admin
84
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के नाक कान आंख संबंधित अस्पताल में ओपीडी प्रबंधन के लिये पूछताछ केन्द्र की कायाकल्प होगी। इसको लेकर नोखा के झंवर परिवार की ओर से एक करोड की लागत से पूछताछ केन्द्र का पुननिर्माण किया जायेगा। जिसका भूमि पूजन बुधवार को किया गया। इस मौके पर कैलाश झंवर व पवन झंवर ने पूजन कार्य करवाया। पूजन कार्यक्रम में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र वर्मा,पीबीएम अधीक्षक डॉ बी सी घीया सहित अनेक जने मौजूद रहे। इस दौरान डॉ वर्मा व डॉ घीया ने झंवर परिवार का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे भामाशाहों की वजह से ही अस्पताल में नये निर्माण कार्य संभव हो पा रहे है। उन्होंने नोखा झंवर परिवार का साधूवाद किया।
हमसे जुड़ें



