शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की दो जगह बड़ी कार्यवाही मकानों किया सीज देखें वीडियो

Bikaner Aug 20, 2026 Super Admin 47
शेयर:
नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की दो जगह बड़ी कार्यवाही मकानों किया सीज देखें वीडियो

बीकानेर। नशा तस्करी कर बीकानेर की संस्कृति व युवा पीढ़ी का सत्यानाश कर रहे तस्करों की कमर तोड़ने के अभियान में एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। अब हिस्ट्रीशीटर मुराद, लादेन व तालिबान की डेढ़ करोड़ रूपयों की संपत्तियां फ्रीज की गई है।
यह कार्रवाई दिल्ली की स्पेशल कोर्ट से आदेश लेकर एसपी मृदुल के निर्देशन में सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने की है। आरोपियों के भुट्टों के बास स्थित एक मकान व मुक्ताप्रसाद नगर स्थित निर्माणाधीन मकान व दुकानें फ्रीज कर दी गई है।              पुलिस के अनुसार भुट्टों का बास निवासी मुराद हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हथियार तस्करी, नशा तस्करी व मारपीट के 17 मुकदमें दर्ज हैं। वह अभी मारपीट के मामले में जेल में बंद है।

वहीं मुराद के पुत्र लादेन के खिलाफ हथियार तस्करी, नशा तस्करी व मारपीट के 10 मुकदमें दर्ज है। वहीं उसके भाई तालिबान पुत्र मुराद के खिलाफ 5 मुकदमें दर्ज है।

पुलिस के अनुसार लादेन व तालिबान हेरोइन तस्करी के मामले में अभी जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि दिल्ली की स्पेशल कोर्ट में बीकानेर पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति फ्रीज करने की अर्जी लगाई थी। पुलिस ने कोर्ट में इस बात के सबूत दिए कि इन बाप-बेटों ने मिलकर नशा तस्करी से जो धन कमाया, उसी से ये संपत्तियां खरीदी गई है। उल्लेखनीय है कि एसपी मृदुल कच्छावा लगातार नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन मोड पर हैं।

https://youtu.be/9mU5zWJKtq0

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें