निकाय चुनाव को लेकर जिला कलेक्टर ने की प्रेस वार्ता देखे वीडियो
बीकानेर जिले में निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जिले में एक नगर निगम और छह नगर पालिकाओं के चुनाव दो चरणों में होंगे। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने आज प्रेसवार्ता में कहाकि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में नोखा,श्रीडूंगरगढ़, देशनोक,नापासर,खाजूवाला और लूणकरणसर नगर पालिका में 9 और द्वितीय चरण में बीकानेर नगर निगम में 11 सितंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक जिले के 656 मतदान केंद्रों तथा 31 सहायक मतदान केंद्रों में मतदान होंगे। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
हमसे जुड़ें



