मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो
ad1

बीकानेर में छात्राओं के लिए स्टार्टअप एवं इनोवेशन मोटिवेशन सत्र संपन्न देखें वीडियो

Bikaner Aug 24, 2026 Super Admin 67
शेयर:
बीकानेर में छात्राओं के लिए स्टार्टअप एवं इनोवेशन मोटिवेशन सत्र संपन्न देखें वीडियो

"बीकानेर में छात्राओं के लिए स्टार्टअप एवं इनोवेशन मोटिवेशन सत्र संपन्न"
स्थान : श्री करणी कन्या छात्रावास, बीकानेर
श्री करणी कन्या छात्रावास, बीकानेर में छात्राओं के लिए स्टार्टअप एवं इनोवेशन पर विशेष मोटिवेशन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग के प्रवक्ता श्री प्रदीप सिंह चौहान एवं छात्रावास अधीक्षक डॉ. सरोज राठौड़ के सहयोग से किया गया।
सत्र में राजपूत व्यापार विकास मंडल इंटरनेशनल के मुख्य समन्वयक श्री विरल सिंह राओल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी सोच को साकार करने के लिए शिक्षा के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का ज्ञान प्राप्त करना आज के समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि अब सरस्वती के साथ लक्ष्मी की साधना का समय है। छात्राओं को केवल नौकरी की तलाश करने वाली नहीं, बल्कि भविष्य की सफल बिजनेस वुमन एवं रोजगार सृजक बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसके लिए सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, कौशल और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति सबसे महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग के प्रवक्ता श्री प्रदीप सिंह चौहान ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने के उद्देश्य से न करें, बल्कि अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का उपयोग कर सफल व्यवसायी बनने तथा अन्य युवाओं को रोजगार देने वाली श्रेणी में आने का लक्ष्य निर्धारित करें।
उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में युवाओं के लिए रोजगार मांगने के साथ-साथ रोजगार देने वाला बनने की दिशा में आगे बढ़ना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में छात्रावास अधीक्षक डॉ. सरोज राठौड़ ने अतिथियों एवं सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया । 
प्रदीप सिंह चौहान प्रवक्ता, क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग ।

https://youtu.be/u8r8nikYyos

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें