मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो
ad1

स्वीप कार्यकर के तहत वरिष्ठ नागरिक संवाद से मतदाता जागरूकता गतिविधियों का हुआ आगाज देखे वीडियो

Bikaner Aug 25, 2026 Super Admin 56
शेयर:
स्वीप कार्यकर के तहत वरिष्ठ नागरिक संवाद से मतदाता जागरूकता गतिविधियों का हुआ आगाज देखे वीडियो

*स्वीप अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक संवाद से मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आगाज*

*वृद्धजन भ्रमण पथ पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिकों ने ली मतदान की शपथ*

बीकानेर, 25 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत स्वीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) गतिविधियों का मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक संवाद कार्यक्रम के साथ आगाज हुआ। वृद्धजन भ्रमण पथ पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान की शपथ दिलाई गई।

स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे के निर्देशन में स्वीप प्रकोष्ठ एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में स्वीप सह प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेश बिश्नोई तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एल.डी. पंवार ने वरिष्ठ नागरिकों से स्वयं मतदान करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है तथा नगरीय निकाय चुनाव में सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

वरिष्ठ नागरिक समिति के श्री वाई.के. शर्मा योगी ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि वे स्वयं मतदान करेंगे तथा अपने परिजनों, परिचितों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूती मिले तथा शहर की सरकार का चुनाव निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो।कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद के आईईसी कोऑर्डिनेटर एवं कार्यक्रम के सह प्रभारी श्री गोपाल जोशी ने किया।

इस दौरान वरिष्ठ नागरिक समिति के श्री वाई.के. शर्मा योगी, श्री सुनील दत्त नांगल, श्री श्याम चारण, श्री राजेन्द्र भार्गव, श्री शाकिर अहमद, श्री फारूख, श्री देवेश भाटी, श्री सैयद अख्तर, श्री शक्ति नंदन भानोली, इंजीनियर रघुवीर लुहानीवाल, श्रीमती मधुरिमा, श्री शक्ति नंदन भनोत, श्री घनश्याम सर्जन, श्री जगदीश प्रसाद, श्री महावीर पारीक, श्री प्रेम खत्री, श्री गोपाल कृष्ण, श्री लाल चंद लुहानीवाल, श्री भरत तंवर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

*27 अगस्त को होगा ‘मतदान की मेहंदी’ एवं महिला संवाद कार्यक्रम*

स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने बताया कि आगामी 27 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्रों में स्थित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रातः 11:15 बजे ‘मतदान की मेहंदी’ एवं महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

स्वीप सह प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेश बिश्नोई ने बताया कि जिला मुख्यालय पर यह कार्यक्रम जवाहर स्कूल, भीनासर में प्रातः 11:15 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को मतदान के महत्व से अवगत करवाते हुए उन्हें स्वयं मतदान करने तथा परिवार एवं समाज के अन्य सदस्यों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा।

https://youtu.be/OOAD1sUZaPE

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें