केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने प्रेस से हुए रूबरू कांग्रेस पर जातीय जनगणना को लेकर राजनीती करने का आरोप लगाया देखे वीडियो
एंकर - बीकानेर दौरे पर आए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज निकाय चुनाव में टिकिट की दावेदारी कर रहे कार्यकर्ताओ से घिरे हुए नजर आए। सांसद सेवा केंद्र पर बड़ी संख्या में लोगो ने मंत्री मेघवाल से वार्ड पार्षद के लिए अपनी दावेदारी पेश की।
वीओ - इस दौरन मंत्री मेघवाल ने प्रेस से बात करते हुए जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस पर राजनीती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहाकि कांग्रेस चाहती है की जो हम कहे वही सही है लेकिन ऐसा होता नहीं है देश में,वो कभी कोई आधार लाते है तो कभी दूसरा इससे साफ है की वो केवल राजनीती करे है। वही उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहाकि वो हमेशा सब्जेक्ट से बहार की बात करते है,हम नारी वंदन के समर्थन की बात करते है तो वो समर्थन नहीं करते। वही उन्होंने पूर्व मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला के बयान पर पलटवार करते हुए कहाकि शायद कल्ला जी को मेरे काम दिखाई नहीं देते,वो रेलवे स्टेशन जाकर देखे की उनके समय स्टेशन कैसा था और आज कैसा है,अब कितनी गाड़िया चलते है उनके समय कितनी चलती थी,ऐसे कई काम है जो बता सकता हु लेकिन उनका काम है आरोप लगाना लगते है। निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहाकि कई प्रभारी चुनाव को लेकर काम कर रहे है,मीटिंगे हो रही है हम संगठन की दृष्टि से मजबूत बना रहे है कार्यकर्ताओ में उत्साह है इस लिए आवेदन अधिक आए है।
बाइट- अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय कानून मंत्री।
हमसे जुड़ें



