46 मामलों में जब्त 184.792 किलो डोडा पोस्त सहित नशीले पदार्थ को पुलिस ने किया नष्ट देखे वीडियो
46 मामलों में जब्त 184.792 किलो डोडा पोस्त सहित नशीले पदार्थ नष्ट
बीकानेर। जिला पुलिस की ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 46 प्रकरणों में जब्त अवैध मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख 18 हजार 75 रुपए बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बीकानेर के अनुसार ड्रग डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में हुई कार्रवाई के दौरान 46 अभियोगों में जब्त 184.792 किलोग्राम डोडा पोस्त, 10.830 किलोग्राम गांजा, 207.05 ग्राम एमडी, 52.08 ग्राम स्मैक, 41.95 ग्राम एमडीएमए तथा अफीम के 92 पौधे नष्ट किए गए। अफीम के पौधों से प्राप्त 3.363 ग्राम अफीम भी कार्रवाई में शामिल थी।
यह कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में की गई। कमेटी में जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, पुलिस निरीक्षक (अपराध सहायक), अन्य पुलिस अधिकारी एवं अपराध शाखा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस के मुताबिक जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के तहत किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत 55 लाख 18 हजार 75 रुपए है।
हमसे जुड़ें



