व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को लिया हिरासत में देखे वीडियो
बीकानेर में मिलिट्री इंटेलिजेंस और सीआईडी जोन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 27 वर्षीय महिला की पहचान नीला,पत्नी सैफुमुल्ला,निवासी जोरशेर,पोस्ट ऑफिस सालदांगा,बांग्लादेश के रूप में हुई है। सुरक्षा एजेंसियों को महिला के भारत में रहने और उसके दस्तावेजों को लेकर संदेह था,जिसके बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। महिला को फिलहाल व्यास कॉलोनी थाना में रखा गया है,जहां उससे पूछताछ और उसके दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी की जांच की जा रही है।
व्यास कॉलोनी थानाधिकारी ने बताया कि महिला को अशोक नगर क्षेत्र में एक डेरे से हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में महिला के पास बंगलादेश के दस्तावेज मिले है जो करीब 2 दिन पहले ही बीकानेर आए है। महिला पिछले करीब आठ महीने से भारत में रह रही थी। जो गुजरात से बीकानेर आए है अभी महिलाओ की जॉइंट पूछताछ होनी बाकि है जिसके बाद ही यह पता लगेगा कि वह भारत में किस माध्यम से दाखिल हुई,किन लोगों के संपर्क में रही और बीकानेर पहुंचने के बाद उसका नेटवर्क या संपर्क किन लोगों से रहा।
हमसे जुड़ें



