मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो
ad1

रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज ने बहनों को फ्री यात्रा की दी सौगात देखें वीडियो

Bikaner Aug 28, 2026 Super Admin 40
शेयर:
रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज ने बहनों को फ्री यात्रा की दी सौगात देखें वीडियो

रक्षाबंधन पर महिलाओं ने जमकर उठाया नि:शुल्क यात्रा का लाभ, बीकानेर में बसों में दिखी भीड़
बीकानेर। रक्षाबंधन के अवसर पर राजस्थान सरकार की ओर से महिलाओं को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा का शुक्रवार को बीकानेर में खासा असर देखने को मिला। राखी के पर्व पर अपने भाइयों के घर जाने वाली महिलाओं ने सरकार की इस सुविधा का जमकर लाभ उठाया।
शहर के प्रमुख बस स्टैंडों पर सुबह से ही महिलाओं की आवाजाही बढ़ी रही। बसों में महिलाओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक नजर आई। कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ यात्रा करती दिखाई दीं। नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से महिलाओं में उत्साह भी नजर आया।
रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों के अपने मायके पहुंचने और भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने रोडवेज बसों का सहारा लिया। बस स्टैंड पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते कई मार्गों पर बसों में भीड़ देखने को मिली।
महिलाओं ने राजस्थान सरकार की इस पहल को राहत देने वाली बताते हुए कहा कि त्योहार के दौरान नि:शुल्क यात्रा की सुविधा से आने-जाने का खर्च बचा है और पर्व पर मायके पहुंचना आसान हुआ है। रक्षाबंधन के मौके पर बीकानेर में महिलाओं के बीच सरकार की इस सुविधा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

https://youtu.be/YdtPta2q20Y

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें