राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हुआ रन फॉर फिट बीकाणा देखे वीडियो
Bikaner
Aug 29, 2026
Super Admin
24
बीकानेर में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर फिट बीकाणा छठा संस्करण आयोजित किया गया। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में कलेक्टर निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा भी उपस्थित रहे। एकलव्य फाउंडेशन के अध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी ने बताया कि संस्कारयुक्त,नशामुक्त बीकानेर” के संदेश के साथ आयोजित इस विशाल जन-जागरूकता एवं फिटनेस अभियान में हजारों खिलाड़ियों,युवाओं, विद्यार्थियों, खेलप्रेमियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉकथॉन के शुभारंभ के दौरान कलेक्टर निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा स्वयं खिलाड़ियों और युवाओं के साथ आगे चलकर उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए।
हमसे जुड़ें



