निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 30 से भाजपा प्रत्याशी को टिकट नहीं मिलने पर किया विरोध प्रदर्शन देखें वीडियो
वार्ड नंबर 30 में टिकट वितरण को लेकर संपूर्ण वार्ड वासियों में भारी आक्रोश है भंवरलाल कुमार ने भारतीय जनता पार्टी से दावेदारी की थी पूरा वार्ड उनके साथ था और आगे भी पार्टी अगर मंथन नहीं करती है टिकट पर तो समस्त वार्ड वासी उनको निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उम्मीदवार बनकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी की है वार्ड वासियों का सवाल था भारतीय जनता पार्टी से पार्टी पदाधिकारी ने बोला था की हम सर्वे कराकर टिकट देंगे वार्ड के अंदर एक भी वोटर भंवरलाल से नाराज नहीं है कोई सर्वे नहीं कराया गया धरातल पर बिना किसी कार्य के टिकट दे दिया गया पिछली बार वार्ड पार्षद चुनाव में भी इसी तरीके से टिकट वितरण हुआ था भारतीय जनता पार्टी तीसरे नंबर पर रही थी और इस बार भी वार्ड के स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से किसी से बिना पूछे ही टिकट दे दिया गया हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है लेकिन बाहरी लोगों के कहने पर टिकट वितरण किया गया है विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधानसभा विधायक सिद्धि कुमारी, जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड , और मोहन सुराना के खिलाफ नारेबाजी की गई समस्त वार्ड वासियों ने तय किया है की आस पास के वार्ड 30,29,07 तीनों वार्ड में बीजेपी का बहिष्कार करेंगे और निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे
हमसे जुड़ें



