शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: अधीक्षक का किया घेराव देखे वीडियो

Jun 10, 2026 Super Admin 103
शेयर:
अधीक्षक का किया  घेराव देखे वीडियो

पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ फूटा जनाक्रोश,अधीक्षक का किया  घेराव
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और सामने आए गंभीर स्वास्थ्य मामलों को लेकर लोगों का आक्रोश सड़क पर नजर आया। कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ट्रॉमा सेंटर से पीबीएम अधीक्षक कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए। रामनिवास कूकणा ने आरोप लगाया कि पीबीएम अस्पताल में लगातार बढ़ रही अव्यवस्थाओं के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर छात्र नेता हरिराम गोदारा समेत कई वक्ताओं ने भी अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जनआंदोलन का दायरा और बढ़ाया जाएगा।

https://youtu.be/Pkgg-h8nVms

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें