मंगलवार, 28 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

पीबीएम में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में एक और प्रसूता जिंदगी की जंग हारी परिजन बैठे मोर्चरी के आगे देखें वीडियो

Bikaner Jun 21, 2026 Super Admin 65
शेयर:
पीबीएम में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में एक और प्रसूता जिंदगी की जंग हारी परिजन बैठे मोर्चरी के आगे देखें वीडियो

बीकानेर। पीबीएम में चर्चित प्रसूताओं की किडनी फेल प्रकरण में गंभीर दूसरी प्रसूता की भी मौत हो गई है।पीबीएम हॉस्पिटल में रविवार को तीन दिनों के भीतर दूसरी प्रसूता की मौत हो गई। हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता शारदा (26) करीब 20 दिनों से वेंटिलेटर पर थी।इससे पहले तबीयत बिगडऩे पर शुक्रवार को प्रसूता प्रीति की मौत हो गई थी। हॉस्पिटल में बीते एक महीने के भीतर सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल हो गई थी। हालांकि इनमें से 2 महिलाओं को तबीयत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई थी।जानकारी के अनुसार,शारदा को प्रसव के बाद से ही गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कर वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिछले कई दिनों से उसकी हालत गंभीर थी। डॉक्टर्स के अनुसार,उसकी प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही थीं और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी गिर गया था। शनिवार को उसकी तबीयत अधिक बिगडऩे पर डॉक्टरों ने गले में नली डालकर उसे अतिरिक्त ऑक्सीजन सपोर्ट दिया था।इसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और रविवार शाम करीब छह बजे उसने दम तोड़ दिया।

दो दिन पहले प्रीति की हुई थी मौत

पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की किडनी और अन्य अंग प्रभावित होने के मामले को लेकर पहले से ही जांच चल रही है।इस प्रकरण में पहले प्रीति की मौत हो चुकी है, जो करीब 20 दिनों तक वेंटिलेटर पर रही थी। उसके लीवर और किडनी पर भी गंभीर असर पड़ा था।मामले को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जांच जारी है।अस्पताल अधीक्षक डॉ.बी.सी.घीया के अनुसार,मरीजों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास किए गए थे,लेकिन प्रथम दृष्टया मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर महिला की मौत का कारण माना जा रहा है। किडनी के बाद अन्य अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया। इस कारण महिला को ऑक्सीजन सपोर्ट देने की कोशिश की जा रही थी।हालांकि मामले में मृतका के परिजनों ने घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की हैं।

परिजनों ने लगाया धरना
उधर शारदा की मौत के बाद परिजनों ने मोर्चरी के सामने धरने पर बैठ गये। परिवार वालों ने चिकित्सकों की लापरवाही बताते हुए दोषियों को सजा देने की बात कही है।

https://youtu.be/C6f4yDndYmY

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें