बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

डिम्पल खत्री के हत्यारे को कठोर सजा दिलाने की मांग: जीनगर समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन देखें वीडियो

BIKANER Jun 10, 2026 Super Admin 54
शेयर:
जीनगर समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन देखें वीडियो

मोहली में डिम्पल खत्री के हत्यारे को कठोर से कठोर सजा दिलाने को लेकर आज
बीकानेर में जीनगर समाज का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर, 10 जून। जीनगर समाज संस्था, बीकानेर के नेतृत्व में आज समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर भारत की महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पंजाब के मोहाली (पटियाला) स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत युवती हिम्पल खत्री की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी को कठोरतम दंड देने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि 4 जून 2026 को मोहाली स्थित एक कंपनी में कार्यरत हिम्पल खत्री पर उसके सहकर्मी द्वारा चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। समाज ने इस घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि इससे पूरे देश के जीनगर समाज में भारी रोष और आक्रोश व्याप्त है।
समाज के प्रतिनिधियों ने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक न्यायालय में कर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए तथा आरोपी को कठोरतम सजा दिलाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसे जघन्य अपराधों पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की।
इस अवसर पर जीनगर समाज संस्था के अध्यक्ष छगनलाल पंवार सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

https://youtu.be/vgRCr-8pCEU

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें