मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो

Bikaner Oct 26, 2026 Super Admin 18
शेयर:
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो

*राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ*
**150 से अधिक विद्यार्थियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण, नशामुक्ति अभियान की सराहना**
बीकानेर, 26 अक्टूबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों डॉ. राजेन्द्र बिश्नोई, डॉ. दीपिका मीणा, अविनाश एवं शकील ने 150 से अधिक विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. राजेन्द्र बिश्नोई ने विद्यालय के प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह द्वारा संचालित **‘से नो टू ड्रग्स’ (नशे को ना कहिए)** जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे वर्तमान समय की महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया और सभी विद्यार्थियों को नशे को ना कहने की शपथ दिलाई।
डॉ. बिश्नोई ने कहा कि नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इस प्रकार के प्रयास आवश्यक हैं। जनसहभागिता और निरंतर जागरूकता से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने प्राचार्य डॉ. कच्छवाह की पहल का स्वागत किया।
कार्यक्रम में तोलाराम मेघवाल, सुनील कुमार, रजनीश मोदी, सीमा चौहान, सुनीता यादव, निशा, रेणुबाला, सरोज शर्मा, संगीता शर्मा एवं कांता रानी सहित विद्यालय के अन्य कार्मिकों ने सहयोग किया।
अंत में प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

https://youtu.be/TWrPP1dWp_U

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें