सोमवार, 15 जून 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

पेयजल समस्या को लेकर वार्ड नंबर 21 के लोगों ने मटकिया फोड़ जताया विरोध

BIKANER Jun 10, 2026 Super Admin 26
शेयर:
पेयजल समस्या को लेकर वार्ड नंबर 21 के लोगों ने मटकिया फोड़ जताया विरोध

बीकानेर
वार्ड नंबर 21 में पानी की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
आज वार्ड नंबर 21, गजनेर रोड क्षेत्र में व्याप्त गंभीर पेयजल समस्या को लेकर क्षेत्र के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सहायक अभियंता महोदय, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (नया शहर टंकी, बीकानेर) को ज्ञापन सौंपा गया।
पूर्व पार्षद हसन अली गौरी ने बताया  कि गजनेर रोड स्थित गली नंबर 1, 2, 3 सहित उप-गलियां—जगदीश बिश्नोई सामुदायिक भवन वाली गली, रिजवान खन्ना वाली गली, मुन्ना पीर वाली गली, सलीम खिलजी वाली गली, उस्मान साईं, अमित साईं, सहीराम बिश्नोई (राजस्थान पुलिस), मोइनुद्दीन की नागौरी तेली वाली गली—में पिछले लगभग 2 वर्षों से पानी की सप्लाई बिल्कुल नहीं हो रही है।
इसी प्रकार जिंजा मार्बल के पास स्थित क्षेत्र, आजाद मेमोरियल स्कूल के पीछे साड़ियों का मोहल्ला, बंजारों का मोहल्ला सहित आसपास की कई गलियों में भी पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। क्षेत्र के नागरिक पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि पूर्व में इस क्षेत्र को ऊन मंडी के सामने मुक्ता प्रसाद की टंकी से सप्लाई दी जाती थी, परंतु लगभग 4 किलोमीटर लंबी दूरी होने के कारण पानी यहां तक नहीं पहुंच पा रहा है। अतः मांग की गई कि जिंजा मार्बल से नई पाइपलाइन जोड़कर सप्लाई दी जाए।
जाट धर्मशाला के पास पाइपलाइन का मिलान सही नहीं होने के कारण पानी सप्लाई बाधित है, जहां टी हटाकर नया कनेक्शन लगाने की आवश्यकता बताई गई। इसके अलावा गणगौर स्कूल के पास एवं मुन्ना पीर वाली गली सहित कई क्षेत्रों में पाइपलाइन नहीं होने के कारण नई पाइपलाइन डालने की भी मांग रखी गई।
क्षेत्र के लगभग 90% घरों में वैध कनेक्शन होने के बावजूद पानी नहीं पहुंचना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।
वार्ड नंबर 21 के नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि 2 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अतिरिक्त मुख्य अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बीकानेर कार्यालय का घेराव एवं प्रदर्शन किया जाएगा।
इस पर सहायक अभियंता महोदय ने 2 दिन के भीतर समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में हसन अली गोरी (पूर्व पार्षद एवं जिला अध्यक्ष, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ बीकानेर), हरिकिशन जाट (प्रवक्ता), सिकन्दर राठौड़ (मीडिया प्रभारी), मालाराम जाट, विष्णु आचार्य, बेबी बानो (उपाध्यक्ष), भंवर जी कुम्हार सहित शबाना बानो, रुबीना बानो, मुमताज बानो, संतोष बिश्नोई, रईसा बानो, रुखसाना साईं, खतीजा बानो, रजिया बानो, जायदा बानो एवं वार्ड की सैकड़ों महिलाएं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

https://youtu.be/NV2FTAsx77I

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें