इंदिरा कॉलोनी निवासियों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों की गाड़ी की जब्त उन्हें बनाया बंधक देखें वीडियो
इंदिरा कॉलोनी में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए आई टीम और पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार के कारण भाजपा नेता डॉक्टर भगवान सिंह मेड़तिया ने ट्रांसफार्मर लगाने के लिए खोदे गए खड्डे के अंदर ही जीवित समाधि लेने का निर्णय लिया और खड्डे के अंदर बैठ गए। इंदिरा कॉलोनी में पिछले काफी दिनों से ओवर लोड ट्रांसफार्मर के कारण विद्युत आपूर्ति रात्रि को बार-बार बाधित हो रही थी। कल रात को 11:00 से लेकर सुबह 4:00 बजे तक लाइट नहीं थी। परसों रात्रि 1:00 से लेकर 3:00 तक लाइट नहीं थी। कल रात्रि में नाराज होकर जो लाइट ठीक करने टीम आई थी उन अधिकारियों की गाड़ी जप्त कर ली और उन्हें भी बंधक बना लिया।आज जब इस बारे में अधिकारियों को बताया तो उन्होंने ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही, और आज बिना सूचना के पुलिस के जाब्ते के साथ ट्रांसफार्मर लेकर बीकेसीएल कंपनी के अधिकारी इंदिरा कॉलोनी में पहुंच गए और मुख्य चौराहे पर ट्रांसफार्मर लगाने लगे जब महिलाओं ने चौराहे के बीच में ट्रांसफार्मर नहीं लगाने का कहा तो पुलिस अधिकारियों व महिला कांस्टेबल ने महिलाओं के हाथ पकड़ कर घसीटने लगी। जब इसकी सूचना भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से कहा कि हम विद्युत आपूर्ति स्वयं सुधरवाना चाहते हैं और ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए हमने खुद ने मांग करी है , लेकिन इस पुलिस जाब्ते के साथ आकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करके मुख्य चौराहे के बीच में ट्रांसफार्मर नहीं लगने देंगे। आपसी सहमति करके इस ट्रांसफार्मर को किनारे पर लगवाने के लिए हम तैयार हैं। लेकिन जब अधिकारी नहीं माने तो मेड़तिया ने निर्णय लिया कि ट्रांसफार्मर के लिए खोदे हुए खड्डे के अंदर मैं जीवित समाधि लूंगा, और उसे खड्डे के अंदर बैठ गए और खुद के ऊपर मिट्टी डलवाने लगे। पुलिस प्रशासन और अधिकारी यह सब देख कर सकते में आ गए और तुरंत प्रभाव से वहां से पुलिस प्रशासन को हटाया गया और अधिकारियों ने खड्डे में बैठे मेड़तिया से बाहर आकर बात करने को कहा लेकिन मेड़तिया ने कहा वार्ता खड्डे के अंदर ही होगी। आखिरकार ट्रांसफार्मर को किनारे लगाने की सहमति सभी मोहल्ले वासियों ने दी और बीकेसीएल के अधिकारियों ने किनारे पर ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया। तब जाकर भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया खड्डे से बाहर आए और कहा कि भविष्य में भी कभी भी हम महिलाओं के साथ पुलिस और अधिकारियों का दुर्व्यवहार सहन नहीं करेंगे। और आज हुए दुर्व्यवहार को लेकर जनसुनवाई के अंदर कलेक्टर को शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग करी। मौके पर रेखलाल पंवार,रामदेव पंवार,भंवर बारूपाल,गणेश चौहान,मूल जी चौहान,बनवारी चौधरी,कनीराम मेघवाल, नागेश महाराज,शारदा देवी, कांता देवी,मोहिनी देवी,रेखा उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें



