शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

वित्तिय लाभों को लंबित रखने के विरोध में जलदायकर्मियों ने रखा उपवास देखे वीडियो

BIKANER Jun 11, 2026 Super Admin 95
शेयर:
वित्तिय लाभों को लंबित रखने के विरोध में जलदायकर्मियों ने रखा उपवास देखे वीडियो

वित्तिय लाभों को लंबित रखने के विरोध में जलदायकर्मियों ने रखा उपवास
बीकानेर। राजस्थान पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ के आह्वान पर जलदाय विभाग के तकनीकी कर्मचारी गुरुवार को अपनी विभिन्न लंबित मा ंगों के समर्थन में अतिरिक्त अभियंता कार्यालय के समक्ष सामूहिक उपवास पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभिय ंता (एसी) को सौंपकर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदेश महामंत्री जय गोपाल जोशी ने कहा कि  सरकार एवं विभाग  स्तर पर कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान को लेकर लगातार ज्ञापन और वार्ताएं की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।  इससे कर्मचारियों में व्यापक असंतोष और रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन  को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में अप्रैल माह में देय समर्पित अवकाश का नकद भुगतान,जीपीएफ एवं राज्य बीमा ऋण  तथा विभिन्न क्लेमों का समयबद्ध निस्तारण शामिल है। इसके अलावा आरजीएचएस योजना में आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक खामियों के क ारण कर्मचारियों और उनके परिजनों को उपचार में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।संघ ने यह भी मांग उठाई है कि सेवानिवृत्त तक नीकी कर्मचारियों को संविदा आधारित पुनर्नियुक्ति के अवसरों से वंचित नहीं किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि अनुभवी कार्मिकों की  सेवाओं का लाभ विभाग को मिलना चाहिए तथा पुनर्नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। जिलाध्यक्ष अखेचन्द मारू ने कहा  कि कि इन मांगों के समाधान के लिए सरकार का ध्यान कई बार आकर्षित किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। स ंघ को उम्मीद है कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक निर्णय लेगी। इस मौके पर देहात जिलाध्यक्ष  अशोक सोलंकी,प्रदेश उपाध्यक्ष हरीराम टाक,संभाग अध्यक्ष हंसराज साध,संभाग महामंत्री बालकिशन गहलोत,शहर जिला महामंत्री नन्दकिशोर र ंगा,शहर मुख्य जिला महामंत्री ओमप्रकाश चारण,देहात जिला महामंत्री किशोर प्रजापत,नोखा तहसील अध्यक्ष फुलाराम बिश्नोई,दमोदर पंवार,रू पाराम,श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार नाई,श्री कोलायत तहसील अध्यक्ष रामनिवास शर्मा,जिला ग्रामीण खण्ड प्रथम अध्यक्ष शंकर  जनागल एवं समस्त नगर खण्ड,उपखण्ड के अध्यक्ष /महामंत्री हनुमान आचार्य,भंवर नाथ,आनन्दसिंह,भंवर लाल जोशी,गोपाल सुथार,ओमप्रकाश  पुरोहित,आशाराम सुथार,पुखराज गहलोत दिनेश कुमार नायक एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम अपनी उपस्थिति रहे।

https://youtu.be/LYRSmA3jSRM

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें