मंगलवार, 28 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

चिकित्सा मंत्री द्वारा दिए बयान से आक्रोशित ओबीसी प्रकोष्ठ महिला मोर्चा: प्रसूताओं के बारे में चिकित्सा मंत्री द्वारा दिए बयान से आक्रोशित ओबीसी प्रकोष्ठ महिला मोर्चा फूंका पुतला देखें वीडियो

Bikaner Jun 12, 2026 Super Admin 94
शेयर:
प्रसूताओं के बारे में चिकित्सा मंत्री द्वारा दिए बयान से आक्रोशित ओबीसी प्रकोष्ठ महिला मोर्चा फूंका पुतला देखें वीडियो

महिलाओं के फूंका चिकित्सा मंत्री का पुतला
बीकानेर। प्रभारी चिकित्सा मंत्री गजेन्द्रसिंह खीवसर द्वारा गर्भवती महिलाओं के संदर्भ में दिए गए अपमानित बयान के विरोध में शहर ओबीसी  प्रकोष्ठ द्वारा कोटगेट पर चिकित्सा मंत्री का पुतला दहन किया। प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा सुथार के नेतृत्व मेंं किये गये प्रदर्शन में महिलाओं ने रोष  जताया कि मंत्री का इस प्रकार का बयान अशोभनीय है। क्या मंत्री के परिवार से भी कोई महिला इस तरह नाचती कूदती अस्पताल गई होगी तभी  चिकित्सा मंत्री को ऐसा ध्यान आया है। महिलाओं का इस तरह मजाक उड़ाना मंत्री की असंवेदनशीलता और सत्ता के अहंकार को दर्शाता है। इस  दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही। जिन्होंने चिकित्सा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए  भड़ास निकाली और इस्तीफे की मांग की। उधर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव डॉ. सीमा जैन ने पीबीएम में  डिलीवरी के बाद गंभीर हुई प्रसूताओं पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की टिप्पणी ("महिलाएं नाचते हुए आई थीं क्या?") की कड़े  शब्दों में निंदा की है।डॉ. सीमा जैन ने कहा "अस्पताल की लापरवाही से आईसीयू और डायलिसिस पर पहुंची महिलाओं का इस तरह मजाक  उड़ाना मंत्री की असंवेदनशीलता और सत्ता के अहंकार को दर्शाता है। अपनी विफलता छिपाने के लिए महिलाओं का ऐसा अपमान कतई बर्दाश्त  नहीं किया जाएगा।"चिकित्सा मंत्री अपने इस अमानवीय बयान के लिए तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।प्रसूताओं की किडनी खराब होने के  मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।पीडि़त महिलाओं को मुफ्त इलाज और उचित मुआवजा दिया  जाए। यदि मंत्री ने माफी नहीं मांगी और पीडि़तों को न्याय नहीं मिला, तो जनवादी महिला समिति पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ सड़कों पर  उतरेगी।

https://youtu.be/zspD8MSr-Sw

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें