सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में विकास के कार्यों की लगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी देखें वीडियो
बीकानेर, राजस्थान
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा 12 से 14 जून तक ‘12 वर्ष, विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ विषयक तीन दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसका शुभारम्भ शुक्रवार को सूचना केन्द्र परिसर में विधायक जेठानंद व्यास ने किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा अर्जित उपलब्धियों, राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से संबंधित सौ से अधिक बैनर प्रदर्शित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के पश्चात् प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। इस उद्घाटन के पश्चात विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि 0आज हमने उद्घाटन किया है यह एक जनसपर्क सूचना विभाग के द्वारा एक प्रदर्शनी लगाई गई है और इस प्रदर्शनी का हम लोग उद्घाटन किया है इस प्रदर्शनी में जितने भी यहां जो होल्डिंग लगे हुए हैं जितने भी होल्डिंग लगे हुए हैं वो सब के सब इस 2014 के बाद हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने 12 साल में जो काम किया है वो यहां प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने देश के लिए कितना काम किया है और इससे यह भी सिद्ध होता है कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने भारत देश की जो ख्याति है विश्व में भी बढ़ाई है तो ये जो प्रदर्शनी है ये हमारे सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और ऐसी योजना है जो आज भी कई लोगों को पता नहीं था इस प्रदर्शनी के माध्यम से उन योजनाओं की भी जानकारी होगी और लोगों को यह भी जानकारी होगी कि नरेंद्र भाई मोदी जी ने 12 साल में कितना काम किया है हर हर व्यक्ति की जानकारी में होना चाहिए। ऐसे ये प्रदर्शनी हम सबके लिए महत्वपूर्ण है और इसका प्रचार होना चाहिए। अधिक लोग इसको देखना है। यही अपेक्षा करते हैं।
बाइट:जेठानंद व्यास,विधायक बीकानेर पश्चिम
हमसे जुड़ें



