मंगलवार, 28 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

कांग्रेस ने किया अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन देखें वीडियो: पीबीएम अस्पताल में प्रसुताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला

Bikaner Jun 13, 2026 Super Admin 78
शेयर:
पीबीएम अस्पताल में प्रसुताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। इस प्रकरण में चिकित्सा मंत्री के बयान के बाद कांग्रेस लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनूठे अंदाज में विरोध दर्ज कराते हुए मंत्री की जुबान साफ करने का प्रतीकात्मक अभियान चलाया।

देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा मंत्री के बयान पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रसूताओं की गंभीर स्थिति जैसे संवेदनशील मामले में मंत्री द्वारा दिया गया बयान असंवेदनशील और दुर्भाग्यपूर्ण है।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से मंत्री की जुबान साफ करने का संदेश देते हुए विरोध दर्ज कराया और सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल, यूथ कांग्रेस नेता भंवर कूकना, श्रीकृष्ण गोदारा, कांग्रेस नेता आनंद सिंह सोढ़ा, सलीम भाटी, रामनिवास गोदारा, सुभाष स्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने की घटना बेहद गंभीर है और सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।
बाइट बिशना राम सिहाग, देहात कांग्रेस अध्यक्ष

https://youtu.be/EiLs0-B9vEU

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें