सोमवार, 15 जून 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

कांग्रेस के धरने का समर्थन देने पहुंचे पूर्व मंत्री भाटी ने सरकार पर बोला तीखा हमला देखें वीडियो

Bikaner Jun 14, 2026 Super Admin 37
शेयर:
कांग्रेस के धरने का समर्थन देने पहुंचे पूर्व मंत्री भाटी ने सरकार पर बोला तीखा हमला देखें वीडियो

बीकानेर। केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे जश्न के बीच पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और उसे उपलब्धियों का जश्न मनाने के बजाय जनता को जवाब देना चाहिए।भाटी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात और बढ़ते वैश्विक तनाव का असर देश की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन केंद्र सरकार आमजन को राहत देने में नाकाम रही है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में बेरोजगारी में भारी बढ़ोतरी हुई है और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत भी कमजोर हुई है। किसानों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है तथा युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार अपने चुनावी वादों को भूल चुकी है और उसकी नीतियों का लाभ केवल चुनिंदा उद्योगपतियों तक सीमित रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जश्न मनाने के बजाय जनता को राहत देने और अपने वादों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।
बाइट भंवर सिंह भाटी, पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार।

https://youtu.be/eOVl3SYTGr4

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें