शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता भगवान सिंह मेड़तिया मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को SP को सौंपा ज्ञापन देखें वीडियो

Bikaner Jun 15, 2026 Super Admin 50
शेयर:
बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता भगवान सिंह मेड़तिया मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को SP को सौंपा ज्ञापन देखें वीडियो

बीकानेर जिला कलेक्टर को बार एसोसिएशन का ज्ञापन, अधिवक्ता भगवान सिंह मेड़तिया मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग
बीकानेर। अधिवक्ता भगवान सिंह मेड़तिया के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर बार एसोसिएशन बीकानेर खुलकर उनके समर्थन में सामने आई है। एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में कहा गया है कि थाना बीछवाल में दर्ज एफआईआर संख्या 0147/2026 की जांच केवल आरोपों के आधार पर नहीं, बल्कि उपलब्ध सभी तथ्यों, परिस्थितियों और साक्ष्यों के आधार पर की जानी चाहिए। एसोसिएशन का कहना है कि घटना के समय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में आक्रोश और तनाव का माहौल था तथा अधिवक्ता भगवान सिंह मेड़तिया वहां स्थिति को शांत करने और नागरिकों को समझाने के उद्देश्य से पहुंचे थे।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मेड़तिया किसी अवैध गतिविधि में शामिल होने के लिए मौके पर नहीं गए थे। घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे, इसलिए उनके आचरण और भूमिका की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। बार एसोसिएशन ने कहा कि बिना समुचित जांच के किसी भी व्यक्ति को दोषी मान लेना न्याय के सिद्धांतों के विपरीत होगा।
एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सौंपी जाए तथा घटना से जुड़े सभी वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का परीक्षण कराया जाए। साथ ही जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार के पूर्वाग्रह से बचते हुए न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि भगवान सिंह मेड़तिया एक प्रतिष्ठित सामाजिक परिवार से जुड़े हुए हैं और उनका परिवार लंबे समय से सार्वजनिक जीवन एवं सामाजिक सेवा में सक्रिय रहा है। ऐसे में मामले की जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ होना आवश्यक है।
बार एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया है कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग मामले में न्यायसंगत कार्रवाई करते हुए सत्य तथ्यों को सामने लाएंगे

https://youtu.be/FvYBDPC82m0

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें