शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

वार्ड 48 की समस्याओं को लेकर पार्षद जावा के नेतृत्व में निगम आयुक्त का किया घेराव देखे वीडियो

Bikaner Jun 15, 2026 Super Admin 26
शेयर:
वार्ड 48 की समस्याओं को लेकर पार्षद जावा के नेतृत्व में निगम आयुक्त का किया घेराव देखे वीडियो

वार्ड 48 की समस्याओं को लेकर निवर्तमान पार्षद नन्दलाल जावा के नेतृत्व में निगम आयुक्त का घेराव, मौके पर
 पहुंचे अधिकारी

बीकानेर, 15 जून। नगर निगम बीकानेर में सोमवार को वार्ड संख्या 48 के निवर्तमान पार्षद नन्दलाल जावा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवर जाम, जलभराव और क्षतिग्रस्त नालों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
निवर्तमान पार्षद नन्दलाल जावा ने आयुक्त को बताया कि सवालखी तलाई क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से सीवर लाइन जाम पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवालखी तलाई को खाली कराने तथा स्थायी जल निकासी व्यवस्था के लिए बड़े नालों का निर्माण करवाने की मांग की। इसके अलावा जिंगी तलाई एवं शौकीन के घर के पास स्थित तलाई में पम्प लगाकर पानी निकासी करवाने तथा गुजरों के कब्रिस्तान के सामने वाली गली में क्षतिग्रस्त नालों को तोड़कर नए नाले निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग रखी।
जावा ने सीवर लाइन की तत्काल सफाई और जल निकासी के लिए पम्प लगाने की मांग पर जोर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त ने जेईएन दीपांशु अग्रवाल एवं निगम एसआई ओमप्रकाश जावा को तत्काल बुलाकर पार्षद के साथ मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसके बाद निवर्तमान पार्षद नन्दलाल जावा वार्डवासियों एवं निगम अधिकारियों को संबंधित स्थलों पर ले गए और वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से सीवर सफाई कर्मचारियों को लगाकर सफाई कार्य शुरू करवाया तथा जल निकासी के लिए पम्प लगाने की व्यवस्था भी करवाई।
प्रदर्शन के दौरान मुन्ना गुर्जर, पीरू अली, सलीम, जमालदीन, कमरूदीन, शकूर अली, मोहम्मद खान, उस्मान खान, मोनू, अशफाक, शौकीन अली, खाजू मोहम्मद सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे।

https://youtu.be/ovLtGq3eIF8

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें