शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बनने के बाद पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे पर हुआ जोरदार स्वागत देखे वीडियो

Bikaner Jun 15, 2026 Super Admin 28
शेयर:
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  बनने के बाद पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे पर हुआ जोरदार स्वागत देखे वीडियो

राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा मंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर राजस्थान श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मंत्री गोदारा की अगवानी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंत्री सुमित गोदारा श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनेंगे। इसके साथ ही वे खाद्य सुरक्षा लाभार्थी सम्मेलन में शामिल होकर लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे हुए हैं। जनसुनवाई को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं।
स्थानीय भाजपा नेताओं ने बताया कि सरकार गठन के बाद किसी मंत्री की यह पहली जनसुनवाई है, जिसके चलते कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह का माहौल है। पंचायत समिति परिसर में सुबह से ही कार्यकर्ताओं और आमजन की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

https://youtu.be/IfwzS9LUVhE

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें