शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

संत कबीर दास जी का 629 में प्राकट्य दिवस मनाया धूमधाम से देखे वीडियो

Bikaner Jun 16, 2026 Super Admin 30
शेयर:
संत कबीर दास जी का 629 में प्राकट्य दिवस मनाया धूमधाम से देखे वीडियो

15वीं सादी के महान संत समाज सुधारक संत कबीर दास जी का 629 में प्राकट्य दिवस सिटी कोतवाली नया कुआं बीकानेर के पास धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर हिंदी साहित्य के भक्ति काल के निर्गुण शाखा की ज्ञानमार्गी उप शाखा के प्रसिद्ध समाज सुधारक संत कबीर दास के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर दीप ज्योति की गई और सुधा आचार्य के शंखनाद के साथ ही भव्य आरती की गई इस अवसर पर संत कबीर के अनुयायियों द्वारा दिनभर इस भीषण गर्मी में समस्त आगंतुकों को ठंडा पेय और अल्पाहार प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया है । ध्यातव्य है कि संत कबीर तत्कालीन समाज में व्याप्त कुरीतियों के घोर विरोधी थे ,कबीर सर्वोच्च ईश्वर की सत्ता में विश्वास रखते थे उनकी रचनाओं ने भक्ति आंदोलन को गहरे स्तर तक प्रभावित किया । उनकी रचनाओं को सिक्खों के गुरु ग्रंथ साहिब और आदि ग्रंथ में भी सम्मिलित किया गया है कबीर पंथ के अनुयायियों द्वारा बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में सुधा आचार्य, भीखाराम, श्रवण कुमार, पुखराज, खेमाराम,भंवरलाल, भानीराम, पवन कुमार, बुद्ध राम, राजकुमार, विजय, ताराचंद, मुकेश, पंकज, अनिल आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

https://youtu.be/QXAICnecaVY

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें