बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर प्रशासन का चला पीला पंजा देखें वीडियो

Bikaner Jun 17, 2026 Super Admin 50
शेयर:
नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर प्रशासन का चला पीला पंजा देखें वीडियो

नशा तस्कर के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त
बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के एक कुख्यात नशा तस्कर के अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार भुट्टों का बास क्षेत्र में स्थित जग्गू उर्फ शकील द्वारा किए गए अवैध कब्जे और निर्माण पर पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। पुलिस के अनुसार जग्गू उर्फ शकील लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सात मामले दर्ज है। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में नशा तस्करी से जुड़े एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस का आरोप है कि उसने अवैध नशे के कारोबार से अर्जित धन से यह अवैध निर्माण कराया था,जिसे नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नशे की तस्करी करने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ न केवल कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा,बल्कि अवैध कमाई से खड़ी की गई संपत्तियों और कब्जों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और जेडीए का जाब्ता मौजूद रहा। हालांकि इस दौरान महिलाओं ने विरोध भी दर्ज करवाया। किन्तु अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने किसी की एक न सुनी। जिला पुलिस की ओर से जिला स्तर पर यह चौथी कार्रवाई की गई है।

https://youtu.be/tAqFvc5vR1I

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें