बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

पुलिस प्रशासन की अनूठी पहल दो अत्याधुनिक रेस्क्यू वाहनों का किया लोकार्पण देखे वीडियो

Bikaner Jun 17, 2026 Super Admin 39
शेयर:
पुलिस प्रशासन की अनूठी पहल दो अत्याधुनिक रेस्क्यू वाहनों का किया लोकार्पण देखे वीडियो

बीकानेर । पुलिस को आपदा एवं दुर्घटना के दौरान त्वरित राहत कार्यों को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दो अत्याधुनिक रेस्क्यू वाहनों का लोकार्पण पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने किया । इन वाहनों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं तथा अन्य आपात परिस्थितियों में फंसे लोगों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
आईजी ओम प्रकाश ने कहा कि आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित ये रेस्क्यू वाहन पुलिस और प्रशासन की राहत एवं बचाव क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। वाहनों में कटिंग टूल्स, हाइड्रोलिक रेस्क्यू उपकरण, प्राथमिक उपचार सामग्री सहित कई आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग दुर्घटना या आपदा के समय किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन वाहनों के संचालन से गंभीर सड़क हादसों में घायल लोगों को समय पर राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी तथा जनहानि को कम करने में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रेस्क्यू वाहनों की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन भी किया।
बाइट – ओम प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज

https://youtu.be/bWTDScpI8gU

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें