शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

सड़क हादसा गजनेर रोड पर तेज रफ्तार से आ रही निजी बस में महिला को कुचला, मौके पर भीड़ हुई जमा देखें वीडियो

Bikaner Jun 19, 2026 Super Admin 224
शेयर:
सड़क हादसा गजनेर रोड पर तेज रफ्तार से आ रही निजी बस में महिला को कुचला, मौके पर भीड़ हुई जमा देखें वीडियो

शहर के गजनेर रोड ओवरब्रिज के पास एक बस ने मोटरसाइकिल सवार महिला को कुचल दिया।बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही एक निजी बस ने पैदल चल रही वृद्ध महिला को कुचल दिया।जिससे महिला के पेट पर से पहिया निकल गया।अनियंत्रित बस ने आगे चल रहे बाइक सवार को भी चपेट में ले लिया। जिससे वह बाइक सवार भी गिर पड़ा।बाइक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। जानकारी मिली है कि कोठारी अस्पताल साइड गजनेर रोड पुलिया के पास पैदल चल रही 65 वर्षीय वृद्धा को पीछे से तेज गति से आ रही बस ने कुचल दिया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।इस अनियंत्रित बस ने आगे मोटरसाइकिल को भी चपेट में लिया।मोटरसाइकिल पर सवार घायल मोहित धीर का इलाज पीबीएम में किया जा रहा है।हादसे के बाद पुल के दोनों ओर जाम लग गया। जिसे यातायात पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस की मदद से खुलवाया गया।सूचना पर नयाशहर व मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खिदमतगार खादिम सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम भेजा गया।जहां से वृद्धा के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। इस हादसे में मृतका की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।

https://youtu.be/l-KU90W8W2U

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें