मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...
ad1

योग दिवस की पूर्व संध्या पर रेतीले धोरों पर किया योगा,दिया स्वस्थ्य रहने का संदेश देखे वीडियो

Bikaner Jun 20, 2026 Super Admin 34
शेयर:
योग दिवस की पूर्व संध्या पर रेतीले धोरों पर किया योगा,दिया स्वस्थ्य रहने का संदेश देखे वीडियो

रेतीले धोरों पर किया योगा,दिया स्वस्थ्य रहने का संदेश
बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस रविवार को मनाया जाएगा। इसके लिये सभी अपने स्तर पर योग का अभ्यास कर रहे है। कोई पानी में योग की क्रियाएं कर रहा है तो कोई अनेक आकृतियों के माध्यम से योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे है। लेकिन बीकानेर के कुछ युवाओं ने रेगिस्तान की पहचान के अनुरूप सोने के समान रेतीले धोरों पर योग का अभ्यास किया। योग गुरू दीपक शर्मा ने तपती गर्मी के बीच रेतीले धोरों पर योगाभ्यास करवाकर आमजन को योगा फॉर हेल्दी थीम की सीख दी। उन्होंने कहा कि योग कही पर भी किया जा सकता है। योग करने से तन व मन तन्दुरूस्त रहते है। ऐसे में योग दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को यह बताया जा रहा है कि आप योग के लिये स्थान विशेष को महत्व दिए बिना अपने शरीर को स्वस्थ रखने की परिकल्पना को साकार करें।

https://youtu.be/5uCDG-F3GWQ

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें