अंतरराष्ट्रीय योग दिवस डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में हुआ आयोजित देखे वीडियो
एंकर - बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित भव्य योग समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने एक साथ योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि पहली बार बीकानेर में दो केंद्रीय मंत्री एक साथ योग कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने योगाभ्यास करते हुए आमजन को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। दोनों मंत्रियों ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की भारतीय जीवन पद्धति है
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और जीवन पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को पूरी दुनिया ने अपनाया है और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में विश्वभर में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का माध्यम है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि योग भारत की वह अमूल्य धरोहर है जिसने पूरी दुनिया को स्वास्थ्य और मानसिक शांति का मार्ग दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग एक वैश्विक जनआंदोलन बना है और आज करोड़ों लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, ताराचंद सारस्वत, जिला कलेक्टर निशांत जैन, आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
बाईट - अश्विनी वैष्णव (रेल मंत्री)
हमसे जुड़ें



