मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...
ad1

सड़क हादसे में मौत होने पर मृतक के परिजनों ने लगाया मोर्चरी के आगे लगाया धरना देखे वीडियो

Bikaner Jun 22, 2026 Super Admin 276
शेयर:
सड़क हादसे में मौत होने पर मृतक के परिजनों ने लगाया मोर्चरी के आगे लगाया धरना देखे वीडियो

मृतक के परिजनों ने लगाया मोर्चरी के आगे धरना
बीकानेर। जिले के नाल थाना क्षेत्र में हुए रविवार रात हुए सड़क हादसे में मृतक घनश्याम भादाणी के परिजनों ने पीबीएम स्थित मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया है। धरनार्थियों की मांग है कि इस हादसे को अंजाम देने स्टंटबाज मोटरसाइकिल चालकों को गिरफ्तार किया जाएं। साथ ही मृतक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वो एक चाय की दुकान चलाता था। ऐसे में उसके परिवार के लालन पालन के लिये मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहयोग व एक आश्रित को संविदा पर नौकरी दी जावें। ऐसा नहीं होने तक शव को नहीं उठाया जाएगा। गौरतलब रहे कि रविवार रात कोडमदेसर रोड पर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि चार जने घायल हुए है।  बताया जा रहा है कि  कोडमदेसर भैरव मंदिर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रविवार को दो मोटरसाइकिलों में भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा  है कि दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थी। पता चला है कि सिगियां चौक निवासी घनश्याम भादाणी के परिवार के लोग पैदल भैरवजी के  दर्शन करने जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दो मोटरसाइकिलों ने इन पैदल सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार  मिहिर था। इस हादसे में पैदल चल रहे घनश्याम भादाणी व पंचमुखा हनुमान मंदिर के पास रहने वाले 23 वर्षीय मिहिर जैन की मौके पर ही मौत  हो गई। जबकि दूसरा मोटरसाइकिल सवार फरार हो गया। पैदल चल रहे आरती,स्नेहा,महक व राजेश भी चपेट में आ गये। जिससे उनके भी  चोटें आई। जबकि घायलों को बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी रमाकांत शर्मा व मनोज किराडू अपनी गाड़ी में पीबीएम लेकर आएं। सूचना मिलते  ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया।

https://youtu.be/Wi52_PyxC4I

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें