बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया का मामला, सर्व समाज का बिजली कंपनी के खिलाफ फूटा आक्रोश देखे वीडियो

Bikaner Jun 23, 2026 Super Admin 53
शेयर:
भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया का मामला, सर्व समाज का बिजली कंपनी के खिलाफ फूटा आक्रोश देखे वीडियो

बिजली की निजी कंपनी के खिलाफ फूटा आक्रोश
बीकानेर। बिजली की निजी कंपनी के खिलाफ अब आमजन का आक्रोश बढ़ने लगा है।जिसके चलते मंगलवार को सर्व समाज की ओर से जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। बिदासर हाउस से पैदल मार्च करते हुए सर्व समाज के लोग जिला कलेक्टर पहुंचे और बिजली की निजी कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए डॉक्टर भगवान सिंह मेड़तिया ने कहा कि यह बिजली कंपनी अब ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है। आमजन की सुनवाई करने की जगह मनमानी करती है और इसका विरोध करने पर राज्य कार्य बाधा के मुकदमे दर्ज करवाए जाते हैं।उन्होंने कहा कि एक निजी कंपनी कानूनन राज कार्य में बाधा जैसे मुकदमे दर्ज नहीं करवा सकती। लेकिन कंपनी की तानाशाही के चलते इस प्रकार की दादागिरी सामने आ रही है। हालत यह बने हुए हैं कि अघोषित कटौती की कोई भी गिनती नहीं है और मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना घण्टों बिजली काटी जा रही है। प्रदर्शन करने वेद व्यास, करण प्रताप सिंह सिसोदिया, विश्वजीत सिंह हरासर, युधिष्ठिर सिंह भाटी, जसराज,नगेंद्र पाल सिंह शेखावत,शशि शर्मा,अयूब कायमखानी,विक्रम सिंह राजपुरोहित,फिरोज भाटी सही तो बड़ी संख्या में आम जन मौजूद रहे।

https://youtu.be/LjILZaK8dp4

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें