बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज में निकाली भव्य शोभायात्रा देखें वीडियो

Bikaner Jun 23, 2026 Super Admin 27
शेयर:
महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज में निकाली भव्य शोभायात्रा देखें वीडियो

बीकानेर माहेश्वरी समाज ने मनाया महेश पर्व
सचेतन झांकियों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  बीकानेर माहेश्वरी समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपना उत्पत्ति एवं प्राक्टय दिवस महेश नवमी महोत्सव बड़े ही उल्लासपूर्ण एवं प्रसन्नतापूर्वक मनाया गया। श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल के मंत्री सुशील करनाणी ने बताया कि माहेश्वरी समाज द्वारा एकदिवसीय आयोजित महेश नवमी पर्व पर प्रातः 9 बजे से रात्रि 10ः30 बजे तक अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मण्डल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के बैनर तले आयोजित होने वाले इस महोत्सव में न केवल बीकानेर की माहेश्वरी संस्थाऐं बल्कि सम्पूर्ण बीकानेर माहेश्वरी समाज ने एकजुटता के साथ सभी कार्यक्रमों पूर्ण सहभागिता निभाते हुए अपने उत्पत्ति दिवस को यादगार बनाया।
मण्डल के उपाध्यक्ष किशन चांडक ने कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि इस उत्सव का आगाज सर्वप्रथम मोहता मरूनायक चौक स्थित मण्डल के कार्यालय में भगवान महेश की पूजा-अर्चना कर भगवान महेश से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया गया। तत्पश्चात् प्रातः 9ः30 बजे मरूनायक मंदिर में कलम-दवात एवं तराजू का पूजन कर उपस्थित माहेश्वरी समाज के लोगों ने अपनी प्राचीन परम्पराओं का निर्वहन किया। इसके पश्चात् इसी क्रम में विश्वकर्मा गेट के बाहर स्थित बिन्नाणी बगेची में जहां एक ओर शिव-परिवार की विधिवत् पूजा-अर्चना की गई, वहीं भगवान शिवजी का अभिषेक किया गया।
मण्डल के उपमंत्री पवन कुमार राठी ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव के अन्तर्गत ही सायं 5ः15 बजे डागा चौक स्थित महेश भवन से सचेतन झांकियों के साथ शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जो कि विभिन्न माहेश्वरी बाहुल्य क्षेत्र डागा चौक, बिन्नाणी चौक, तेलीवाड़ा चौक, मोहता चौक, मूंधड़ा चौक, दम्माणी चौक, गोपीनाथ भवन, बी.के. स्कूल, बिन्नानी निवास, जस्सूसर गेट, श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर होते हुए लक्ष्मी हेरिटेज पहुंची। शोभायात्रा में आगे ही आगे डी.जे. की धुन पर जहां एक ओर भगवान शिव के भजनों की धुन बज रही थी वहीं उसके पीछे प्रशासनिक जैलबैण्ड की टीम के सदस्यों द्वारा मधुरमय राजस्थानी गीतों की स्वर लेहरिया बिखेर रही थी। बीकानेर माहेश्वरी युवा संगठन के कार्यकारिणी सदस्य शेखर पेड़िवाल व उनकी टीम के सदस्यों द्वारा रचित भगवान महेश के भजनों की धुन का भी  लोगों ने बहुत आनंद लिया।
शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण जहां एक ओर माहेश्वरी समाज की उपस्थित महिलाओं ने एक जैसी साड़ियां पहन रखी थी, वहीं पुरुषों ने भी पारम्परिक वेशभूषा सफेद कुर्ता एवं पायजामा पहन रखा था। शोभायात्रा में माहेश्वरी समाज के हर आयु वर्ग के युवक-युवतियों-पुरुष एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए भगवान महेश के जयकारे, उत्पत्ति दिवस मनाना है-माहेश्वरी जाति का मान बढ़ाना है, का उद्घोष करते हुए शोभायात्रा के सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मण्डल के सक्रिय सदस्य बसंत चांडक व मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद राठी के अनुसार उत्पत्ति दिवस पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह पर माहेश्वरी समाज की विभिन्न संस्थाओं जहां एक ओर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया, वहीं शीतल पानी, शर्बत, शिकंजी, ठण्डी लस्सी एवं छाछ, आईसक्रीम एवं ड्राई फ्रुट्स आदि से शोभायात्रा में शामिल लोगों की अगुवानी करते हुए मनुहार की गई। इस अवसर पर माहेश्वरी महासभा शहर इकाई द्वारा अध्यक्ष अनिल सोनी झूमर सा के नेतृत्व में शोभायात्रा में शामिल सभी उपस्थित सदस्यों का उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन भी किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व मण्डल के वरिष्ठ सदस्य नारायण डागा के निर्देशन में किया गया, जिसमें अन्य लोगों का सहयोग रहा। शोभायात्रा के गंतव्य स्थान लक्ष्मी हेरिटेज पहुंचने पर सायं 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी द्वारा उपस्थित सदस्यों का अपने उद्बोधन द्वारा स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज चांदनी लाहोटी राठी द्वरा भगवान महेश की वंदना से किया गया। तत्पश्चात् दिल्ली से आयी टीम द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसका वहां उपस्थित समाज बन्धुओं में बहुत आनंद प्राप्त किया।
मण्डल अध्यक्ष राठी के अनुसार इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के कई गणमान्य समाज बन्धुओं डा. रामनारायण बजाज 'हरिकिशन नारायण  मून्घड़ा 'देवकिशन चांडक, 'साइबर सेल उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शालीनी बजाज,' डा.अभिषेक शर्मा अपेक्स हॉस्पिटल कोऑर्डिनेटर 'सुशील  थिराणी एंव योगेश लड्ढा आदि का श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल की ओर से उपरना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम का सफलतम संचालन मण्डल के उपमंत्री पवन कुमार राठी ने किया। आज की शोभायात्रा में प्रशासन का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ ।
कार्यक्रम के अन्त में मण्डल मंत्री सुशील करनाणी ने सभी उपस्थित समाज बन्धुओं का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से दिये गये सहयोग के लिये आभार व्यक्त करते हुए महेश नवमी महोत्सव की व्यवस्थाओं में विशेष सहयोग करने वाले सदस्यों एवं कार्यक्रर्ताओं सत्यनारायण राठी, किशन चांडक, शिव प्रसाद राठी, रामकिशन राठी, यश कोठारी, आयुष लखाणी, नितेश लखोटिया, सुरेन्द्र तोषनीवाल, विजय कुमार मूंधड़ा, विमल दम्माणी, पवन कुमार राठी, नारायण डागा मुन्ना चाण्डकआदि का धन्यवाद ज्ञापित किया।

https://youtu.be/wxSH6PrV6m4

 

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें