दिन भर तेज गर्मी के बाद शाम को हुई बूंदाबांदी से मौसम हुआ खुशनुमा देखें वीडियो
बीकानेर में बुधवार शाम बारिश हुई। रुक-रुककर बारिश का दौर चला। इससे पहले दोपहर में बादलों का जमघट था लेकिन बारिश नहीं होने के कारण उमस ने परेशान किया। पिछले कुछ दिनों से बीकानेर में बारिश का दौर थमा हुआ था।शाम को हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और गर्मी-उसम से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि मौसम विभाग ने सुबह से ही बारिश की संभावना जताई थी लेकिन लोगों को घटाएं बरसने का इंतजार शाम तक करना पड़ा।बीकानेर संभाग के अन्य जिलों में मौसम सक्रिय बना हुआ है। विभाग के अनुसार हनुमानगढ़ और चूरू जिले में भी बुधवार को बारिश हुई। चूरू में तेज बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा।इधर, बीकानेर में बारिश नहीं होने के बावजूद गर्मी से कुछ राहत बनी हुई है। लगातार हुई बारिश के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े से नीचे बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हमसे जुड़ें



