शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

नहर में गिरी भेड को बचाने उतरे दो सगे भाइयों में से एक की डूबने से हुई मौत देखें वीडियो

Bikaner Jun 24, 2026 Super Admin 51
शेयर:
नहर में गिरी भेड को बचाने उतरे दो सगे भाइयों में से एक की डूबने से हुई मौत देखें वीडियो

बीकानेर। लूणकरणसर क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में भेड़ को बचाने के प्रयास में एक युवक की जान चली गई। कंवर सेन लिफ्ट नहर में गिरी भेड़ को निकालने के लिए नहर में उतरे दो सगे भाइयों में से एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे को एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।जानकारी के अनुसार खिलेरिया निवासी भेड़ पालक पंजाब से लौटे थे और उदेसिया गांव के पास नहर किनारे अपने पशुओं को पानी पिला रहे थे। इसी दौरान एक भेड़ अचानक फिसलकर नहर में गिर गई। उसे बचाने के लिए 26 वर्षीय डूंगरराम पुत्र आसाराम ने बिना देर किए नहर में छलांग लगा दी। तेज बहाव के कारण वह पानी में संघर्ष करने लगा।भाई को संकट में देख दौलतराम पुत्र आसाराम भी उसे बचाने के लिए नहर में उतर गया, लेकिन वह भी गहरे पानी और तेज धारा में फंस गया। दोनों को डूबता देखकर उनके साथ मौजूद भादरराम पुत्र फुसाराम ने भी बचाव का प्रयास किया और नहर में कूद गया। हालांकि वह दोनों तक नहीं पहुंच सका और खुद भी मुश्किल में पड़ गया। बाद में वह किसी तरह तैरकर किनारे आ गया।
इसी बीच खेत से लौट रहे उदेसिया निवासी मनीराम को घटना की सूचना मिली। उन्होंने तत्काल नहर में छलांग लगाकर बेहोशी की हालत में दौलतराम को बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने डूंगरराम की तलाश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।घटना की सूचना पर लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। कुछ समय बाद डूंगरराम को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे में घायल दौलतराम और भादरराम का उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

https://youtu.be/5IOx_u3fL_c

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें