बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

भाजपा संभाग कार्यालय में आपातकाल को लेकर हुई बैठक, संघर्ष और बलिदान को श्रद्धापूर्वक किया याद देखें वीडियो

Bikaner Jun 25, 2026 Super Admin 41
शेयर:
भाजपा संभाग कार्यालय में आपातकाल को लेकर हुई बैठक, संघर्ष और बलिदान को श्रद्धापूर्वक किया याद देखें वीडियो

बीकानेर। आपातकाल की स्मृतियों को संजोते हुए भाजपा संभाग मुख्यालय में आयोजित आपातकाल स्मृति बैठक में लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक चुनौतीपूर्ण दौर था, जिसमें लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अनेक लोगों ने संघर्ष किया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए उन सेनानियों के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। बैठक के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया गया।कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत भी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, दीपक पारीक, श्याम सिंह हड़ला, कमल गहलोत, कुंभनाथ सिद्ध, भवानी पाईवाल, अशोक बोबरवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने और नई पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास से अवगत कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

https://youtu.be/gBTykrajLQw

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें