शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

रोडवेज परिचालक पर प्राणघातक हमले के विरोध में मुख्य प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन देखें वीडियो

Bikaner Jul 24, 2026 Super Admin 216
शेयर:
रोडवेज परिचालक पर प्राणघातक हमले के विरोध में मुख्य प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन देखें वीडियो

*रायसिंहनगर में रोडवेज परिचालक पर प्राणघातक हमले के विरोध में मुख्य प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन अवैध बस की जब्ती और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग* बीकानेर-अनूपगढ़-बठिंडा मार्ग पर संचालित RSRTC बस क्रमांक RJ 14 PB 4893 के परिचालक *श्री दिलीप सुथार* पर रायसिंहनगर बस स्टैंड पर बिना वैध परमिट के चल रही निजी बस क्रमांक RJ 31 PA 8600 के चालक सुखपाल सिंह एवं परिचालक सुखविंदर सिंह द्वारा प्राणघातक हमला किया गया। इस हमले में श्री दिलीप सुथार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
     इस निंदनीय घटना के विरोध में आज राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्प्लॉईज संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य प्रबंधक, प्रशासन सतीष आचार्य RSRTC बीकानेर आगार को ज्ञापन सौंपा।
 ज्ञापन में मोर्चा ने मांग की कि:  
1. घटना में संलिप्त अवैध बस RJ 31 PA 8600 को परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा तुरंत जब्त किया जाए।  
2. उक्त बस का परमिट निरस्त कर भविष्य में इसे कोई परमिट जारी न किया जाए।  
3. आरोपी सुखपाल सिंह व सुखविंदर सिंह को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर प्राणघातक हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए।  
        मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो बीकानेर संभाग में अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इस आंदोलन को पूरे राजस्थान में बढ़ाया जाएगा।
ज्ञापन देने के समय उपस्थित रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष श्यामदीन भुट्टो, प्रदेश सचिव राजस्थान रोडवेज रिटायर्ड एम्प्लॉईज एसोसिएशन देवी लाल नाई, शाखा अध्यक्ष रोशन अली पाडीहार, BMS के उपाध्यक्ष खेमाराम कुमावत शाखा सचिव एटक सार्दुल कुमार , मोहम्मद अब्बास, लोकेश विजय, भंवर सिंह, मोहन लाल गोदारा, दौलत नाथ सिद्ध, ओम प्रकाश नाई, मनदीप सिंह, करमवीर सिंह, भंवराराम, जगदीश शाहू, पवन डेलू, रामस्वरूप, साबिर अली, प्रवीण कुमार, अभिनंदन कल्ला एवं अशोक जी आदि उपस्थित रहें

https://youtu.be/wm95RPSgFw8

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें