शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

वार्ड 22 में पूर्व पार्षद प्रतीक स्वामी को भाजपा से टिकट नही मिलने से समर्थकों में नाराजगी देखे वीडियो

Bikaner Aug 30, 2026 Super Admin 71
शेयर:
वार्ड 22 में पूर्व पार्षद प्रतीक स्वामी को भाजपा से टिकट नही मिलने से समर्थकों में नाराजगी देखे वीडियो

वार्ड 22 में सुगबुगाहट तेजः पूर्व पार्षद प्रतीक स्वामी को टिकट न मिलने की चर्चाओं से समर्थकों में नाराजगी, निर्दलीय चुनाव लड़ने की उठी मांग
 बीकानेर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच, वार्ड संख्या 22 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्टों और भाजपा के संभावित प्रत्याशियों की कथित सूचियों में पूर्व पार्षद और क्षेत्र के लोकप्रिय नेता प्रतीक स्वामी का नाम शामिल नहीं होने से वार्डवासियों और उनके समर्थकों में भारी अचरज और नाराजगी देखी जा रही है।विकास कार्यों की अनदेखी से आहत कार्यकर्ता
वार्ड 22 के स्थानीय निवासियों और जमीनी कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रतीक स्वामी का पिछला कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। उनके नेतृत्व में वार्ड में सड़क, बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसे मूलभूत ढांचे में जो विकास हुआ, वह पहले कभी नहीं देखा गया। समर्थकों के अनुसार, प्रतीक स्वामी न केवल एक सक्रिय जनप्रतिनिधि रहे, बल्कि अपने सरल, सहज और सहयोगी स्वभाव के कारण हर वर्ग के सुख-दुख के साथी भी बने। जनता के बीच उनकी इसी मजबूत पकड़ के बावजूद पार्टी द्वारा उन्हें नजरअंदाज किए जाने की खबरों ने सबको चौंका दिया है।
'अगर भाजपा टिकट नहीं देती, तो निर्दलीय लड़ें चुनाव'
वार्ड के प्रमुख नागरिकों और कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई, जिसमें भाजपा के इस कथित फैसले पर गहरा विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह भावना निकलकर सामने आई कि यदि भाजपा प्रतीक स्वामी को अपना उम्मीदवार नहीं बनाती है, तो यह वार्ड के विकास और जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ होगा।
वार्डवासियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि वे भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और रहेंगे, लेकिन वार्ड के विकास की कीमत पर कोई समझौता नहीं करेंगे। यदि ऐसी परिस्थितियां बनती हैं कि प्रतीक स्वामी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरना पड़ता है, तो पूरा वार्ड एकजुट होकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएगा। कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रतीक स्वामी की जीत सुनिश्चित कर वे भविष्य में उन्हें पुनः भाजपा परिवार का हिस्सा बनाने के लिए प्रयास करेंगे।
प्रतीक स्वामी के आवास के बाहर उमड़ा भारी जनसमर्थन
अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने और पूर्व पार्षद प्रतीक स्वामी के प्रति अपना सम्मान और विश्वास जताने के लिए, वार्ड संख्या 22 के जागरूक नागरिक विवेक बाल स्कूल के पास स्थित प्रतीक स्वामी के आवास के बाहर भारी संख्या में एकत्रित हुए। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने प्रतीक स्वामी को अपना पूर्ण समर्थन एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और वार्ड हित में चुनाव मैदान में उतरने का पुरजोर आग्रह किया।

https://youtu.be/EZdFK_TD1Mk

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें