निकाय चुनाव अंतिम समय पर टिकट कटने के बाद भाजपा प्रभारी व रांका के बयान आए सामने देखें वीडियो
बीकानेर निकाय चुनाव में महावीर रांका के टिकट को लेकर उठा मामला अब सियासी चर्चा का विषय बन गया है। कल टिकट को लेकर तस्वीर बदली और रांका की जगह दूसरे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा गया। इसके बाद चुनाव प्रभारी महावीर राज सैनी ने पूरे मामले पर मीडिया में पार्टी की तरफ़ से बात रखी लेकिन अब महावीर रांका भी सामने आए हैं और उन्होंने चुनाव प्रभारी के बयान पर अपनी बात रखी है।
वीओ - चुनाव प्रभारी महावीर राज सैनी ने कहाकि टिकट काटने का सवाल ही नहीं है क्योंकि फाइनलिस्ट में उनका नाम ही नहीं था उन्होंने कहा कि पार्टी में आवेदन करना हर कार्यकर्ता का अधिकार है और पार्टी आवेदन स्वीकार कर उस पर निर्णय लेती है सैनी के मुताबिक पार्टी ने जो निर्णय लिया है उसे सभी कार्यकर्ताओं को स्वीकार करना चाहिए।
इसी बयान पर महावीर रांका ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है रांका नेकहाकि 30 अगस्त को पार्टी के चुनाव संयोजक का फोन आया था,जिसमें अगले दिन फॉर्म भरने के लिए कहा गया। इसके बाद 31 अगस्त को जिलाध्यक्ष ने भी फोन कर नामांकन भरने की बात कही गई रांका का कहना है कि पार्टी की ओर से सूचना मिलने के बाद ही उन्होंने नामांकन फॉर्म भरा। रांका ने कहाकि महावीर सैनी किस आधार पर यह बात कह रहे हैं यह वही बेहतर बता सकते हैं उन्होंने खुद को करीब 30 साल से पार्टी का सच्चा कार्यकर्ता बताते हुए कहाकि वे पार्टी के नियम-कायदों से पूरी तरह परिचित हैं। हालांकि रांका ने यह भी साफ किया कि पार्टी का निर्णय उनके लिए सर्वोपरि है। लेकिन बयानों के बीच सामने आए अलग-अलग पहलुओं ने इस पूरे घटनाक्रम को चुनावी चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
हमसे जुड़ें



