शाही लवाजमे के साथ दूसरे दिन जूनागढ़ से गणगौर माता की निकली सवारी देखें वीडियो
बीकानेर।अखण्ड सुहाग की कामना को लेकर कजली तीज (बड़ी तीज) पर्व रविवार को मनाया गया। महिलाएं व्रत-उपासना कर कजली माता का पूजन किया व चन्द्र अर्घ्य देकर व्रत का पारणा किया। बड़ी तीज से पूर्व धमोळी पर्व मनाया गया। घर-घर में विविध पकवाने बने। बड़ी तीज पर्व पर परंपरानुसार जूनागढ़ से तीज माता की सवारी निकली। बीकानेर गणगौर समारोह समिति अध्यक्ष के अनुसार बड़ी तीज और चौथ पर जूनागढ़ जनाना ड्योढ़ी से शाही लवाजमें के साथ तीज माता की सवारी शाम 6 बजे निकली व चौतीना कुआ पहुंची। यहां भोग और बासा देने की रस्म अदी की। सवारी पुन: जूनागढ़ पहुंची। शहर में धमोळी को लेकर गली-मोहल्लों,चौक-चौराहों से बाजारों तक अस्थायी नमकीन,कचौरी व फास्ट फूड सामान की अस्थायी दुकानें लगी। धमोळी पर बड़ी मात्रा में कचौरी, समोसा, मिर्च बड़ा, ब्रेड बड़ा इत्यादि की बिक्री होगी।
हमसे जुड़ें



