निकाय चुनाव के बीच पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने की प्रेसवार्ता अकाल राहत को लेकर मुआवजे की रखी बात देखें वीडियो
बीकानेर में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने निकाय चुनाव के बीच आज प्रेसवार्ता कर प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में बारिश नहीं होने के कारण भयंकर अकाल को देखते हुए पूर्व अकाल राहत कार्य,चरागाह व पशु सेवा केंद्र खोलने सहित कोलायत क्षेत्र में कई गांवो में कातरा से हुए नुकसान की गिरदावरी करवाकर किसानो को मुआवजे की मांग उठा दी है। उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर अवगत करवाया कि मौसम विभाग की रिपोर्ट अनुसार आगामी 15 दिनों तक बारिश कोई सम्भावना नहीं होने के कारण इन क्षेत्रों की बारानी व नहरी काश्तकारों की फसलें पूर्णतया वर्षा के अभाव में खराब होने के कारण पशुधन के लिए चारे पानी की भंयकर समस्या होने के कारण पशुओं की अकाल मृत्यु होगी । वही ग्रामीणों के सामने भी पेयजल की भारी किल्लत होगी। वही कोलायत क्षेत्र में कई गांवो में कातरा से फसलें 100 प्रतिशत खराब हो चुकी है, लेकिन विभाग द्वारा इस संबंध में जिला प्रशासन को जो रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी है जिससे ग्रामीणों में काफी असंतोष है क्योकि विभाग द्वारा पूरे गांव स्तर पर 15 से 20 प्रतिशत फसल खराब होने की रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी है जिसके कारण जिन काश्तकार की सम्पूर्ण फसल नष्ट हुयी है उसे भी किसी प्रकार की मुआवजा राशि नहीं मिलेगी। ऐसे में सरकार आपदा विभाग द्वारा समय पर ग्राम पंचायत व ग्राम स्तर पर अकाल राहत कार्य,चारागाह व पशु सेवा केन्द्रों की शुरूआत करे ताकि पशुधन को बचाया जा सका।
हमसे जुड़ें



